


नर्मदापुरम / देवभूमि वैदिक विहार कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत बच्चों ने सामाजिक सरोकार और संस्कृति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । उत्साह के साथ लगभग 43 बच्चों ने कैनवास पर अपनी अभिव्यक्ति उकेरी, वही डांस प्रतियोगिता में 34 बच्चों ने हिस्सा लेकर विभिन्न गानों पर अपनी प्रस्तुति दी । कॉलोनी समिति के अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल ने बताया की नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत बच्चों की प्रतियोगिता में चित्रकला और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । प्रतिभागी बच्चों का चयन उपरांत समापन पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा ।
ट्रेंडिंग गाना ने मचाई। धूम – जिद पर आ गई पार्वती जैसे ट्रेडिंग गानों पर अनेक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। ऋषि केवट ने भगवान शिव का रूप धरकर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं अनेक बच्चियों ने मां काली, दुर्गा देवी के अनेक रूपों के साथ अपनी प्रस्तुति दी ।

