
नर्मदापुरम / अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना मंडल नर्मदापुरम प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को केसला ब्लॉक के ग्राम चांदकिया में निर्माणाधीन चांदकिया लघु सिंचाई जलाशय के बांध और नहर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री अंकित सर्राफ, अनुविभागीय अधिकारी सुनील कुमार मुराड़िया, उपयंत्री अशोक कुमार शर्मा और ठेकेदार दीपक मिश्रा मौजूद रहे।
अधीक्षण यंत्री ने अधिकारियों को बांध और नहर का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही बांध के डूब प्रभावित कृषकों को नई बढ़ी हुई दर पर मिलने वाले मुआवजे की जानकारी दी और रजिस्ट्री कार्य शीघ्र कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

