
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने सिवनी मालवा और नर्मदापुरम अ वृत्त में सघन गश्त कर कार्रवाई की।
मंगलवार को आबकारी स्टाफ ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान लगभग 65 किलो महुआ लाहन और 16 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,600 रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आर.पी. निमोदा, मुख्य आरक्षक दुर्गा प्रसाद मांझी, आरक्षक सुरेश सिकेरिया और विकास लोखंडे का योगदान रहा।

