
नर्मदापुरम / जय माता दी उद्घोष के साथ विधि वर्ध पूजा अर्चना कर विगत वर्षों अनुसार इस वर्ष भी अनिल अहिरवार मित्र मंडल द्वारा एस पी एम पुलिया पर पैदल सलकनपुर जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए फलाहारी नमकीन, चाय, पानी वितरण किया गया। राम मालवीय ने बताया की नवरात्रि में पैदल यात्रा करने श्रद्धालुओं मे माँ का अटूट विश्वास आस्था के साथ ही जयकारे के साथ यात्रा पूर्ण होती है। राजेश चौहान ने बताया कि पैदल यात्रा करने पर माँ विजयासेन हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस अवसर पर संजय पटैल, शुभम अहिरवार, तरुण सरवन, बिट्टू महाला, शुभम् चौधरी, पंकज मेहरा, कपिल अहिरवार, योगेन्द्र हिंडोले, रोहित परते, दीपक शर्मा, दुष्यंत परिहार, अजीत अहिरवार, बलराम वर्मा, मोहन लाल साहू, प्रीति साहू, सुधा मेहरा, संदीप सराठे, आशीष पटेल, जसवंत सिंह चौहान, अनीश ख़ान, दिनेश राजपूत, आकाश प्रजापति, आदेश वर्मा, उत्तम गोलिया, जुगाल किशोर भारती आदि मौजूद रहें।

