

नर्मदापुरम / शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले में संचालित सभी संस्कार केंद्रों पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है।
जिले में संचालित सभी 30 संस्कार केंद्रों पर अधिक से अधिक कन्याओं को एकत्रित कर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन सेवा भारती के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में किया जा रहा है।
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन पंचमी से लेकर पूर्णिमा तक किया जाएगा।
आज प्रथम कार्यक्रम इटारसी के अभिमन्यु बस्ती, न्यास कॉलोनी, अंबेडकर नगर में संचालित संस्कार केंद्र पर 51 कन्याओं का पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा भारती के सदस्य मनोज राय, देवेंद्र राठौर, राजेश कोरी, दीपा उईके, संस्कार केंद्र की शिक्षिका श्रीमती रागनी केवट व मोहल्ले की माता-बहनें उपस्थित रहीं।

