


नर्मदापुरम / वुधवार को नर्मदापुरम पुलक परिवार द्दारा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नर्मदापुरम के सभी सदस्यों को सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्प हार पहनाकर सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड मिलने पर नीरजा फौजदार को सभी सदस्यों ने सम्मानित किया।
सर्वप्रथम गुरूवर की तस्वीर पर द्दीप प्रज्ज्वलित किया एवं सभी ने सामूहिक रूप से गुरूवर की आरती की। उसके पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मंच अध्यक्ष नीरजा फौजदार, अध्यक्ष एन सी जैन ने स्वागत भाषण दिया। संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, संरक्षक डॉं. राजेन्द्र जैन ने भी अपने अपने विचार रखे। महामंत्री पवन जैन, महामंत्री अनीता अरुण जैन ने सभी का आभार माना, संचालन श्वेता जैन ने किया। आयोजन में उपाध्यक्ष आर एल जैन, उपाध्यक्ष अरुण जैन, अरूण शाह सिघंई, प्रदीप जैन, रीतेश जैन, रत्नेश जैन, चक्रेश जैन, अपूर्व जैन, संरक्षक ऐकता फौजदार, कार्याध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष जयंती जैन, अनीता आर एल जैन, शारदा जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, मंत्री विनीति जैन, प्रवक्ता श्वेता जैन, सांस्कृतिक मंत्री राशि जैन, ज्योति जैन, मोनिषा जैन, उषा गुप्ता, कंचन जैन, साक्षी फौजदार एवं सुरभी जैन उपस्थित रही। सभी एक दूसरे को बधाई देकर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और हर सदस्य ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।

