इटारसी / नवदुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिजली ऑफिस के सामने माता रानी के दर्शन एवं पदयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलाहारी प्रसादी एवं चाय का इंतजाम किया गया।
पिछले 3 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस सेवा कार्य के तहत स्विगी एवं जोमैटो मित्र मंडल इटारसी द्वारा माँ दुर्गा की पदयात्रा में निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। इस दौरान यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, हरियाली एवं विश्राम के साथ-साथ श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसादी व गरम चाय का वितरण किया जाता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता विवेक भाट, जितेंद्र दुबे, सागर रैकवार, विशाल बामने, अंकित गयधने एवं समस्त स्विगी-जोमैटो मित्र मंडल इटारसी का सराहनीय योगदान रहा।

