
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 14.10.2026 से दो माह का स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत कुकिंग एवं बैकिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास से जोड़कर स्वरोजगार और नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करना है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, कौशल भी उतना ही जरूरी है। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ का प्रयास है कि हमारी छात्राएं पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें। कुकिंग और बैकिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. रागिनी सिकरवार ने बताया कि प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कुकिंग एवं बैकिंग प्रशिक्षण से छात्राएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी रुचि अनुसार आगे भी प्लेसमेंट और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के तौर पर कु. मीनल अग्रवाल को आमंत्रित किया गया जिनका स्वयं का व्यवसाय स्थापित है एवं उनके द्वारा कई महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहे। मीनल अग्रवाल द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पनीर लड्डू एवं पान शॉट बनाने की विधि का प्रयोगिक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु लोन सम्बन्धी जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नया आत्मविश्वास और भविष्य की राह मिली है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ निशा रिछारिया ने एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती विजया देवास्कर ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दुबे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे, डॉ. हर्षा चचाने ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं समिति सदस्यों में डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. कीर्ति दीक्षित, श्रीमती नीलम चैधरी, कु. मेघा चैहान, श्रीमती दीपिका राजपूत ने उपस्थिति दी।

