


नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आर टी ओ प्रमोद कापसे द्वारा नर्मदा वैली इंटरनेशन स्कूल के छात्र, छात्राओं से संवाद किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया, सड़क सुरक्षा तथा सुरक्षित परिवहन को लेकर विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। छात्र छात्राओं को बिना हेलमेट था बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने संबंधी जानकारी, विभिन्न यातायात के नियमों का पालन करने तथा नियमों को तोड़कर चलने पर भारत में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी भी प्रदान की। आरटीओ द्वारा छात्र छात्राओं के साथ सभी शिक्षकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस संवाद के दौरान छात्र छात्राओं में भी उत्साह देखा गया तथा यातायात नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया गया।

