
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नर्मदापुरम के जिला प्रशासन की कमान नए हाथों में सौंप दी है। महज छह माह के अल्प कार्यकाल के बाद वर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब आशीष वशिष्ठ नर्मदापुरम के नए जिलाधिकारी (कलेक्टर) का पदभार ग्रहण करेंगे। सोमेश मिश्रा को मिली राजधानी में दोहरी जिम्मेदारी जिले में संक्षिप्त सेवाकाल पूरा करने वाले सोमेश मिश्रा को राज्य शासन ने राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार, उन्हें भोपाल स्थित मध्य प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी का संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए कलेक्टर के सामने विकास कार्यों को गति देने की चुनौती
छह माह के भीतर हुए इस अप्रत्याशित फेरबदल के बाद अब सभी की निगाहें नए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पर टिक गई हैं। जिले की कमान संभालने के बाद उनके समक्ष प्रशासनिक कसावट लाने और जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को त्वरित गति से क्रियान्वित करने की मुख्य चुनौती होगी।

