
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए तिरेसठ हितग्राही मूलक एवं दो सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में ग्राम पंचायत रामपुर में मंगलवार को ग्राम सामाजिक एनिमेटर श्रीमति सविता मालवीय सुश्री नसरीन एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के दल द्वारा संयुक्त रूप से पूर्ण कर लिया गया है ।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि ग्राम पंचायत रामपुर में ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा दो खेत तालाब साठ प्रधानमंत्री आवास दो डगवेल रिचार्ज पिट तथा एक बगिया मां के नाम का एक निर्माण कार्य कराया गया था।जिन कार्यों का सत्यापन मंगलवार को पूर्ण कर लिया गया। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि चाऊदा लाख तीन हजार निन्यानवे रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान छत्तीस कार्य पूर्ण हुए हैं एवं उनतीस कार्य प्रगतिरत है। जिसकी सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन पंचायत मुख्यालय पर आज कलेक्टर प्रतिनिधि कि उपस्थिति में किया जावेगा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में श्री अजीज खान जनशिक्षक शिक्षा विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक लखन लाल कुशवाहा लिपिबद्ध करेंगे। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती विनीता रघुवंशी, सचिव राकेश सोनवंशी, ग्राम रोजगार सहायक प्रवीण कुमार तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

