दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के चलते विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को
रानी सती दादी जी का मंगल पाठ
हुआ। आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस मंगल पाठ में आशा राजपूत दीदी द्वारा दादी जी के चरित्र का वर्णन संगीत मय चित्रण बहुत शानदार तरीके से पेश किया गया इस अवसर पर दादी जी की जन्म एवं विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी को उपहार स्वरूप सुहाग सामग्री, छप्पन भोग बच्चों के लिए खिलौने वितरित किए गए। इस अवसर पर समाज की सभी बहने पारंपरिक वेशभूषा लहंगा चुन्नी ओढ़ना पहनकर आईं। सभी चुनरी की वेशभूषा में बहुत खूबसूरत लग रहे थे l इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष सीपी गुप्ता कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल,एल डी अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल संदीप अग्रवाल भारती अग्रवाल अनीता गुप्ता निरुपमा अग्रवाल कुसुम अग्रवाल रेखा अग्रवाल विनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल के सदस्य मौजूद हुए अंत में आभार प्रदीप अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

