बिना डिग्री के हो रहे थे संचालित
वरिष्ठ अधिकारी कर रहे कार्यवाही
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ शिवपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की गई।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा विजय राय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा शिवपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर औचक छापा मारा गया, जिसके तहत कुल पांच क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई जिसमें दो बंगाली डॉक्टरों, दो बी.एच.एम.एस. और एक बी.ई.एम.एस. डॉक्टर के क्लीनिक शामिल रहे। जाँच में दोनों बंगाली डॉक्टरों के क्लीनिक बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के चलते पाए गए जहाँ से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गईं। वहीं बंगाली डॉक्टर अंजन कुमार विश्वास के क्लीनिक पर जंग लगा हुआ दंत चिकित्सा का सामान, भारी गंदगी और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही पाई गई, जिसके चलते सभी झोलाछाप डॉक्टरों के प्रतिष्ठानों को सील किया गया है। उक्त अनुसार की गई कार्यवाही के आधार पर प्रकरण दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

