
नर्मदापुरम / वोट चोरी एवं एसआईआर (SIR) प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के नेतृत्व में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—नर्मदापुरम, सिवनी मालवा, सोहागपुर एवं पिपरिया—में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, नगर कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा पर निर्भर करती है। यदि मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने आती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता के साथ जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सेन ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वोट चोरी के विरोध सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। कांग्रेस पार्टी जनहित एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण थापक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा सर्वोपरि है। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों एवं आशंकाओं का पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठनात्मक एकजुटता के साथ विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुए विरोध प्रदर्शनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता सामने आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनता के मुद्दों को निरंतर उठाते रहें।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की लगातार सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की कार्यशैली से नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत हो रहा है। वे छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर लोगों से सीधे मुलाकात करते हैं तथा उनकी समस्याओं को समझकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाते हैं।
आगे जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने रैकवार ने कहा कि हाल ही में सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं लगभग धरने पर बैठी थीं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे और धरनारत महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर महिलाओं की मांग और उनकी परेशानी को सामने रखा। यह उनकी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जनता के बीच पहुंचकर संघर्ष करने की कार्यशैली को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि चाहे शराब की दुकान हटाने एवं शराबबंदी का मामला हो, आदिवासी भाइयों के विस्थापन से जुड़ी समस्याएं हों या अन्य जनहित के विषय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से उठाते हैं। वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते हैं। उनकी सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ रहा है और आम जनता के बीच संगठन की सक्रिय भूमिका मजबूत हो रही है।
श्री रैकवार ने कहा कि वोट चोरी के विरोध में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ प्रदर्शन भी कांग्रेस की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों पर इसी तरह संघर्ष करता रहेगा। निश्चित रूप से जनता से सीधा संवाद, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के नेतृत्व में हुए इन प्रदर्शनों के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

