
नर्मदापुरम / शुक्रवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, रोहित गौर और पार्षदगणों और गो सम्मान आव्हान अभियान के सदस्यगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गो सम्मान आव्हान अभियान के सदस्यगण आचार्य पं. अजय दुबे, पं. अनिल मिश्रा, पं. तरूण तिवारी, पं. हरिआम मिश्रा, पं. सत्यम दीवान, पं. अमित दुबे, पं. पराग शर्मा, पं. संजीव दुबे, पं. हितांश शर्मा आदि उपस्थित थे। पं. तरूण तिवारी ने गो सम्मान आव्हान अभियान की रूपेरखा बताई। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए समूचे भारत वर्ष से 51 करोड़ हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। जिसमें नर्मदापुरम के नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक हस्ताक्षर अभियान में शामिल हों। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को भोपाल में विशेष अभियान के तहत गौ माता की रक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही इस दौरान 51 करोड़ हस्ताक्षर का प्रपत्र सौंपा जाएगा। पं. तरूण तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों और नागरिकों से अधिक से अधिक हस्ताक्षर करने की अपील की है। इसमें उपस्थित सभी लोगों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।

