


नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल में “मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य, समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ बढ़ाना, जागरूक करना और जीवन में सकारात्मकता तथा उमंग में रहने के लिए प्रेरित करना है।
यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 9 से 11 अक्टूबर तक, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
आरकेएसके नोडल एवं डीसी ने किया शुभारंभ….
प्रदर्शनी के प्रथम दिन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता नागेश, जिला समन्वयक कविता साल्वे, जिला पोषण समन्वयक डॉ. संगीता नामदेव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आपने यहां प्रदर्शित संपूर्ण जानकारी का अवलोकन कर इस प्रयास की सराहना की। साथ ही इस कार्य को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार बताया। उमंग केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों व दस्तावेजों का निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संस्था की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक कपिल चौरसिया, अर्चना नागेश्वर ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रथम दिन शासकीय कन्या हाई स्कूल, जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी का विजिट किया।
बीएमओ डॉ. कांति बाथम के नेतृत्व में इस प्रदर्शनी का संचालन उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. धरा राजनेगी, सेक्टर सुपरवाइजर अनुरागिनी सरेआम, सीएचओ अरुणा कटारे, सपोर्टिंग स्टाफ आनंद कुशवाहा, अर्नव मालवीय, श्रद्धा पर्ते, रितु दीवान, शानू लोवंशी, गोविंद लोवंशी, प्रबल शर्मा, सचिन गौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

