
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम जिले की अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम जिले की विभिन्न तहसीलों नर्मदापुरम, इटारसी, माखननगर, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा, बनखेड़ी एवं डोलरिया के पात्र खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2011 को या उसके बाद हुआ है, वे अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन हेतु दिनांक 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
सभी खिलाड़ियों का पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।
नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

