



नर्मदापुरम / वरिष्ठ समाजसेवी नीरजा फौजदार ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी भारत की सर्वश्रेष्ठ सनातन धर्म से जुड़ी राम करोली वाले बाबा के जीवन पर बनी फिल्म “हनुमान अंश“ नर्मदापुरम के समस्त दिव्यांग स्कूल डॉं. ऐनी विशेंट मेमोरियल स्कूल मालाखेड़ी भविष्य विशेष विद्यालय तिवारी कॉलोनी संकल्प विशेष विद्यालय हाउसिंग बोर्ड के दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ समस्त शिक्षक को भी निशुल्क हनुमान अंश फिल्म दिखाई। ताकि अनके भी जीवन में ख़ुशियाँ सामिल हो सभी बच्चों नें बुज़ुर्गों ने खुशी जाहिर की ओर कहा कि बहुत अच्छी पिक्चर थी जो जीवन को शिक्षित करती है, आप सभी का धन्यवाद। बच्चों एवं बुजुर्गों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। जिसमें नीरजा फौजदार, सत्येंद्र फौजदार, अनुश्री फौजदार एवं साक्षी फौजदार उपस्थित रहै। तदनुसार फिल्म का प्रसारण दिखाया गया एवं सभी को सल्पाहार भी कराया, लगभग 150 बच्चों नें फिल्म का प्रसारण देखा।

