


नर्मदापुरम / म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सत्र 2026-27 की जिला स्तरीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता गुरुवार को नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बुधवाड़ा, नर्मदापुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया – शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, हरदा एवं पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खिलाड़ियों से परिचय पंडित रामलाल शर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन, पंडित. रामलाल शर्मा सीबीएसई स्कूल नर्मदापुरम के प्राचार्य सुनील चंसोरिया एवं डॉ. संजय गर्ग द्वारा प्राप्त कर खेल की शुरुआत की गई।
दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद पीएम श्री नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम की टीम विजेता रही, वहीं शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, हरदा की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में अखिलेश दुबे, खेल शिक्षक, पी.एम. श्री स्कूल आंचल खेड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान की गई एवं बधाई दी गई और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी अंबिका राजपूत, रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना, लीलेंद्र चौधरी एवं समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

