नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम पीपलढाना से ऋषभ यादव ने सूचना दी कि उनके मित्र सुभाष यादव के घर एक सांप घुस गया है, ज़ब वह बाहर से घर आए और गाड़ी साइड में रख रहे थे। तब ही उन्हें वहां रखे भूसा के ढेर में एक सांप जाते दिखा। जिसकी सूचना वन विभाग और सर्प मित्र अभय चौरे को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में टीम सर्प मित्र मोहित मेहरा और सचिन दुलारे पीपल ढाना पहुचे और 2 घंटे पूरा भूसा हटाया। उस सांप जो कि (indiya cobra snakes/highly venomous) करीब 3 फीट को सावधानी से उस सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

