
नर्मदापुरम / यात्रियों को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को संभावित अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।इस निर्णय के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली निम्नलिखित तीन ट्रेनें दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एक दिन के लिए निरस्त रहेंगी।
गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर –हजरत निजामुद्दीन महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर –हजरत निजामुद्दीन एमपी संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों की वापसी सेवाओं के संबंध में सूचना अलग से जारी की जाएगी…..
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुगम रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

