
नर्मदापुरम / सत्य साईं समिति द्वारा 02 अक्टूबर से निरंतर मां नर्मदा मैया जी के घाटों पर स्वच्छता से दिव्यता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 9 तारीख को स्वामी विवेकानंद घाट पर श्रमदान किया गया। यह अभियान घाट के ऊपर से प्रारंभ कर झाड़ू लगाकर साफ किया गया और पौलीथीन इत्यादि को एकत्रित कर जलाकर नष्ट किया गया। अभियान प्रभारी कृष्ण देव नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अभी घाट पर और भी सफ़ाई की आवश्यकता है। इसलिए शनिवार को भी विवेकानन्द घाट पर श्रमदान किया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्या श्रीमती त्रिवेणी त्रिपाठी, ज्योति पवार, जुगल किशोर भारतीय, छगन लाल आठनेरे, सेवा राम मालवीय, यशवंत सिंह राजपूत, के के शर्मा, बैजनाथ यदुवंशी, अनिल कुमार दुबे, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

