

नर्मदापुरम / अग्र कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम के छठवें दिन भव्य द्वि दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचित्र- वेशभूषा का समापन हुआ। दूसरे दिन वर्ग 1 से 4 तक के 40 से ज्यादा बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। भूल भुल्लैया फिल्म के छोटे पंडित को मंच पर देख सभी के चेहरे खिल उठे, तो वहीं नन्ही बुके गर्ल ने सभी का दिल जीत लिया। नृत्य ओर विचित्र वेशभूषा में बच्चों का हुनर देखने को मिला, इस दौरान मौजूद समाज की सभी महिला तथा पुरुषों ने बच्चों का तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयोजक प्रलभ अनिल अग्रवाल द्वारा बताया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का गुरुवार को समापन दिवस था। जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों ने नृत्य और विचित्र वेशभूषा में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लिया कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों ओर समाज की महिला पदाधिकारियों ने भगवान अग्रसेन का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रलभ अनिल अग्रवाल, अंशु अश्विनी अग्रवाल, रश्मि पंकज अग्रवाल, सुनीता राजेश अग्रवाल, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल, दीपक हरिनारायण अग्रवाल, दीपक घनश्याम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल बालाजी, हरीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल भौंरा बाले, उमेश अग्रवाल सहित समाज के सभी महिला युवक युवती शामिल रहे। दोनों दिवस के कार्यक्रम के बाद भव्य आनंद मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के बच्चे ओर महिलाएं बौद्धिक कौशल ओर सामान्य ज्ञान गेम्स के स्टाल ओर महिलाएं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाएगी मेले में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा रहेगे।

