एसएनजी ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब, नागरिकों ने लिया सामूहिक संकल्प
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की यात्राएं रवाना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एसएनजी ग्राउंड परिसर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंध्र प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अरविंद भदोरिया, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश खण्डेलवाल, सविता दीवान शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, संपत मूंदड़ा, पीयूष शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, कुवंरसिंह यादव, ज्योति चौरे, नपा अध्यक्ष नीतू यादव, पंकज चौरे, जिला अभियान टोली सदस्य सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। चारों विधानसभा क्षेत्रों से आईं यात्राएं एस एन जी ग्राउंड में एकत्रित हुईं। इस दौरान देशभक्ति गीतों के वादन के पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का ओजस्वी गायन हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को राष्ट्रभक्तिमय कर दिया। मुख्य अतिथियों ने दिल्ली से प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी और सेवा की भावना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें आज ही कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री जी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके पश्चात मंच से उपस्थित सभी नागरिकों को देश और समाज की सेवा का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए ।

