
नर्मदापुरम / वरिष्ठ नागरिक परिसंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया । यह आयोजन वरिष्ठ नागरिक परिसंघ द्वारा वरिष्ठजन पार्क नर्मदापुरम में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना राजोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मज़दूर संघ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनामिका वर्मा केंद्रीय कार्य समिति सदस्य राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने की। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष राजेश चौरे द्वारा किया गया । श्रीमती वंदना राजोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु उनके हितों की सुविधाओं की बात रखी। श्रीमती अनामिका वर्मा ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड एवं अन्य स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्रदान करी। वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ प्रसाद तिवारी ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान सुविधाओं सम्मान और अधिकारों की बात कही। वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संरक्षक के एन मिश्रा जो कि पेंशनर्स अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष भी हैं, ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिकों को परिवार में, समाज में सम्मानजनक प्रतिष्ठा हेतु अधिकार के लिए उद्बोधन दिया । वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के जिला अध्यक्ष एन के व्यास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ तिवारी द्वारा सभी वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। वरिष्ठ नागरिक परिसंघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिक के पी चौरे, आर एस वर्मा, अशोक दुबे, प्रदीप नात्रेकर, एन के व्यास, अनूप दुबे, आर एस गुप्ता, जे पी पाण्डे, राम सिंह वर्मा, गोंदिया पवार, मनमोहन, चंद्रशेखर सिंह ठाकुर, डॉ. अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी, राजेश चौरे, अशोक परदेशी, राम नारायण राजपूत उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ नागरिको के सम्मान सुरक्षा पर चर्चा करी। दशरथ प्रसाद तिवारी वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया ।

