
नर्मदापुरम / कसेरा समाज द्वारा वीरांगना मानवती बाई का बलिदान दिवस बड़े गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र पैगबार, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सेठा, जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम कीर्ति प्रदीप वर्मा के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कसेरा समाज अध्यक्ष मनोज जराठे ने बताया कि वीरांगना मानवती बाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ एक वीर सैनिक के रूप में भाग लिया था। उनके पुत्र वीरसिंह ने भी देश के लिए अपना बलिदान दिया था। यह संग्राम लगभग छह माह तक चला। युद्ध के दौरान वीर छत्राणी मानवती बाई ने दुश्मन नत्थे खां पर भाला फेंककर उसका वध किया था। इस संग्राम में मानवती बाई और उनके पति खुमानसिंह भी शहीद हो गए थे। कार्यक्रम को प्रवीर नायक, नंदकिशोर कांसकार, योगेश सेठा सहित अन्य सामाजिक सदस्यों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जगत नारायण महलवार कैप्टन करैया, विष्णु महलवार, अनिरुद्ध करैया, दिव्यांशु करैया, मनोज कासकार, जिला महामंत्री संगीता वर्मा, शैलजा वर्मा, यामिनी सेठा, पूनम कासकार, नंदिनी करैया, शिवानी जराठे, शगुन कासकार एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश मोहन सेठा ने किया एवं आभार अध्यक मनोज कुमार जराठे ने किया ।

