
नर्मदापुरम / नगरपालिका के हाका दल द्वारा आज कार्रवाई करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से सांडों को नगर सीमा से बाहर किया गया है। जिसमें मालाखेड़ी, कलेक्ट्रेट बंगला, आईटीआई रोड, कृषि मंडी शामिल है। इन जगहों से करीब 34 सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया। हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में तरुण शुक्ला, शिवम केवट, मुकेश शर्मा, गब्बर सिंह राजपूत, विशाल मालवीय आदि उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने गौवंश को घर पर ही बांधकर रखें। यहां वहां छोड़ देने से वे सड़क पर आवारा घूमते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है। अत: अपने पशुओं को घर पर ही बांधकर रखें।

