

नर्मदापुरम / विदिशा / धार्मिक नगरी विदिशा के सबसे प्राचीन 500 वर्ष से अधिक श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में वार्षिक विमानोत्सव कार्यक्रम भव्यता से मनाया गया। प्रवक्ता डॉ. मक्खन लाल जैन ने बताया कि पंचमी पर्व पर दिनांक 01-10-2026 गुरुवार को सुबह 11.30 बजे पूज्य मुनि 108 निर्णय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री शीतल नाथ दिग. जैन बड़ा मंदिर अंदर किला विदिशा से विशाल चल समारोह निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों बजरिया, तिलक चौक, निकासा, किरी मोहल्ला, माधवगंज, पेड़ी चौराहा होते हुए वापिस किले अंदर बड़ा जैन मंदिर पहुंचा। भव्य चल समारोह में वग्घी पर जिनवाणी लेकर इंद्र इंद्राणी विराजमान हुए।आचार्यश्री व मुनिराज के कटआउट चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे।अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सदस्यों द्वारा आध्यात्मिक भजनों की थाप पर नृत्य करते हुये, ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज से प्राचार्य शुभम शास्त्री एवं 70 से अधिक विधयार्थी जैन धर्म की पताका लहराते हुए चल रहे थे।
वहीं चांदी के विमान में श्री महावीर भगवान विराजमान थे। दोनो ओर चांदी के मेरु रथ की शोभा बढ़ा रहे थे। बड़ा जैन मंदिर पहुंच कर जहॉं आचार्य श्री की पूजन सभी मंदिरों के ट्रस्ट, मुनिसेवक संघ आदि द्वारा की गई। कलशाभिषेक का सौभाग्य रितेश जैन, करैया परिवार, सुभाष चंद जैन डॉ. राहुल जैन परिवार, शिखरचंद शराफ अलंकार परिवार, अनिल सिंघई बाटा वाले परिवार, राजकुमार प्रिंस परिवार, मलुकचंद खेरुआ परिवार आदि को मिला, तदुपरांत पूजन एवं पूज्य मुनि श्री के प्रवचन हुये।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर नितिन जैन व एस डी एम अनुराग जैन शामिल रहे। कार्यक्रम में सकल जैन समाज उपस्थित रहा । कार्यक्रम उपरांत सभी के वात्सल्य भोज सानंद सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन, रवि पटेल, एड. चक्रवर्ती, वीरेंद्र मानपुर, प्रकाश सिंघई, राकेश मोदी, संजय अलंकार, रीतेश करैया, डॉ. एम एल जैन, इंजी. सुरेंद्र जैन, राजकुमार प्रिंस आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार माना।

