नर्मदापुरम / गुरुवार दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 31 केंद्र 126 में आंगन मिलन संकल्प का कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर जन प्रतिनिधि अटल बाल पलक श्रीमती रजनी यादव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा गोहले, सहायिका गंगा यादव, आशा कार्यकर्ता मीना यादव, मात्रृसहयोगिनी अध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव आदि वार्ड की महिलाएं शामिल थी। बच्चे एवं सभी ने मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया। मेरी कहानी सफलता, लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना, स्वास्थ्य बालक विषयों पर चर्चा की गई और सभी को शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया।

