
नर्मदापुरम / इटारसी / ‘सेवा संकल्प आनंद मिलन’ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 33, केंद्र क्रमांक 58 (नरेंद्र नगर) में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती राजेश्री धुरिया, पूर्व पार्षद श्रीमती सरोज तथा श्रीमती रेखा श्रीवास विशेष रूप से मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित हितग्राही महिलाओं को “मेरी सफलता की कहानी, मेरी जुबानी” शीर्षक से तैयार वीडियो क्लिप दिखाई गई, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इसके उपरांत पार्षद, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने वार्ड की महिलाओं व गर्भवती माताओं को संतुलित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े जरूरी बिंदु समझाए।
आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं की सहभागिता रही। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता गौर, कीर्ति श्रीवास, दीक्षा कटारे, आशा कार्यकर्ता स्वाति चौरसिया, कमलप्रभा वर्मा, ज्योति सरवन, जयश्री रैकवार एवं जीवोदय संस्था से पायल केवट मौजूद रहीं।

