
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तृतीय दिवस पर आंगनवाड़ी वार्ड नं. 06 कृषि में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद प्रशांत यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पार्षद द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से चर्चा की गई और उनके जीवन में आए बदलावों को लेकर अनुभव साझा किए गए। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में हुए सुधार को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को गिफ्ट, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान दीपक दीक्षित ने कहा की माता-पिता के बाद अगर बच्चों को कोई अच्छे संस्कार देता है तो उसकी सबसे पहले शुरुआत आंगनबाड़ी द्वारा होती है। आंगनबाड़ी ही बच्चों का पहला विद्यालय होता है बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाते हैं। वही पार्षद प्रशांत यादव ने बताया वार्ड नंबर 6 की आंगनवाड़ी नियमित रूप से बच्चे आंगनबाड़ी आते हैं और आंगनबाड़ी की सभी बहने बच्चों का अच्छे से ध्यान देती हैं सभी आंगनबाड़ी बहनों के अच्छे कार्य के लिए उन्होंने धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर बालिका आराध्या बैरागी, साधुका बैरागी, दुर्गा, लक्ष्मी बाई, सरिता, साक्षी उइके, संगीता यादव, मंजू कौशल, शीला कौशल, राधा कुशवाहा, रानी कौशल, शीला कुशवाहा, मेधा कौशल, रेणुका कौशल, ज्योति बैरागी संगीता बैरागी, मंजू बैरागी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा कौशल एवं अमिता नागवंशी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

