
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / सिवनी मालवा क्षेत्र की जनता विगत कई वर्षो से बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव की मांग करती चली आ रहीं हैं लेकिन विगत 25 वर्षों से सिवनी मालवा के बानापुरा में रेल का ठहराव नहीं हुआ हैं। 1 सितंबर को पत्रकार संघ और नागरिकों ने विभिन्न रेलों के ठहराव औऱ बानापुरा स्टेशन की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था। फिर क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी से भी चर्चा हुई थी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पत्रकार संघ, क्षेत्रीय जनता औऱ विभिन्न संगठनों द्वारा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया जाएगा। जिसमें पत्रकार संघ, व्यापारी संगठन, पार्षदगण, पेंशनर संघ, भाकिसं सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

