
नर्मदापुरम / इटारसी शहर में लंबे समय से खुले पड़े नालों को लेकर अधिवक्ता एवं समाजसेवी सिद्धार्थ आर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
इस संबंध में उन्होंने SDM इटारसी को पूर्व में आवेदन भी दिया था। कार्रवाई न होने पर 2 अक्टूबर से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई, लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान नहीं की गई।
सिद्धार्थ आर्य ने कहा कि खुले नाले नागरिकों, बच्चों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा हैं, इसलिए इन्हें जल्द सुरक्षित कर स्लैब से ढका जाना चाहिए।

