
नर्मदापुरम / कृषि उद्योग विकास निगम की संचालक स्मारिका सिम्मी पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित “आंगन मिलन” सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी क्रमांक 38 में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री योजना लाभार्थियों मातृशक्ति का स्वागत किया तथा उनसे आत्मीय संवाद किया। स्मारिका ने कहा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर विकास और सहभागिता को सशक्त बनाने का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीक्षा उमरे, आंगनबाड़ी सहायिका कान्ति राज पालि सहित आसपास की महिलाएं उपस्थित रही।

