

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा अभ्युदय लोक सेवा संस्थान द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक गृह सिवनी मालवा में शासन के निर्देशानुसार थीम “गरिमा के साथ वृद्धावस्था : वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल और समर्थन प्रणालियों को मजबूत करने का महत्व” के अनुरूप 1 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निवासरत बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री अंजलि अग्रवाल (सिविल जज सीनियर डिवीजन-1, सिवनी मालवा) की गरिमामय उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष पारिख (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा), प्रवीण अवस्थी (संचालक टैगोर स्कूल), नीरज तिवारी (नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा), मनमोहन अग्रवाल, डॉ. विमल जैन, राजा तिवारी (सेवा भारती नगर अध्यक्ष), राहुल साहू (समग्र अधिकारी नगर पालिका), रविन्द्र राजपूत (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जनपद पंचायत), विमला अहिरवार (प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय), अतुल बकोरिया, राकेश मालवीय, राजेश अग्रवाल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. योगेश मुहाले, हरिशंकर गौर (अध्यक्ष पेंशनर महासंघ), रमेश झरवार, के.के. मालवीय, पंकज सोनी, रेखा शर्मा, विजय पाटनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंचासीन सभी अतिथियों ने निवासरत बुजुर्गों तथा पेंशनर महासंघ के वरिष्ठजनों को पुष्पमाला एवं टॉवल-गमछा देकर सम्मानित किया। सांदीपनि विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा योग नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
संस्था के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा द्वारा संस्था एवं परियोजना के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गई। मंचासीन अतिथियों ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि सुश्री अंजलि अग्रवाल द्वारा बुजुर्गों को विधिक जानकारी दी गई।
शासन के निर्देशानुसार निवासरत बुजुर्गों के लिए आयोजित खेलकूद, गीत-संगीत प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बुजुर्गों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संस्था अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा द्वारा सभी अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर के सहयोगी समाजसेवी, पेंशनर महासंघ के सदस्य, सखी मंच की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यरत कर्मचारियों में दीपक यादव, राहुल बाथव, नलिनी मालवीय, श्यामा बाई कुशवाहा, मंजेश, सुवर्णा, गया प्रसाद यादव, संगीता मसीह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अधीक्षक श्याम बनकर द्वारा किया गया।

