
नर्मदापुरम / इटारसी में सेवा संकल्प आनंद मिलन के तहत वार्ड नंबर 17 आसफाबाद केंद्र क्रमांक 130,36,37,84,72 में तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधान पाठक महेश रायकवार, पर्यवेक्षक श्रीमति दीप्ति शुक्ला, नगरपालिका से रमेश दुबे, गौरव बड़कुर, सतीश पटेल, हिमांशु देवहरे, आशा राव उपस्थित रही। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राखी चौरे, अनिता चौरे, शांति बंजारा, फरीदा खान एवं फेमिदा खान तथा सभी आंगनवाड़ी सहायिकाएँ तथा सभी वार्ड वासी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाओं का सम्मान किया गया तथा आंगनवाड़ी में सभी लाभान्वित महिलाओं द्वारा मेरी सफलता मेरी जुबानी के वीडियो दिखाए गए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समझाइए दी गई। मातृ सहयोगिनी अध्यक्ष रक्षा चौरे और महेश रायकवार द्वारा केक और सेवफल वितरण किए गए, बच्चों को चॉकलेट और उपहार दिए गए एवं केक कटवाया गया।

