नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश में स्व सहायता समूहो द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में लगातार 15 दिन से चूल्हा बंद हड़ताल और 3 दिन से भूख हड़ताल को स्थगित करने के पश्चात गुरुवार को इटारसी में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ नर्मदापुरम के पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष अमीना गोलंदाज एवं जिला मीडिया प्रभारी नर्मदापुरम अजय मंजारिया ने इटारसी में राज्य सभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया से मुलाकात की एवं उन्हें स्व सहायता समूह की महिलाओं की समस्या के बारे में बताया, उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे गरीब महिलाओं की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी और महिलाओं की जायज मांगों को पूरा करने का कहेंगी । अजय मंजारिया ने बताया कि समूह महासंघ की मुख्य दो मांगे हैं, पहली कार्य के पश्चात हर माह भुगतान हो चार चार महीने भुगतान नहीं होने से समूह की महिलाएं कर्ज में फंसती जा रही है, दूसरी मांग नाश्ते भोजन की दर 2018 से 3 रुपए और 5 रूपये मिल रही हैं। जबकि महगाई कई गुना बढ़ चुकी हैं, जो कि 10 रुपए और 15 रुपए मिलना चाहिए और स्कूलों में 15 रुपए और 20 रुपए मिलना चाहिए । इस संबंध में 5 साल में कई बार हड़ताल की जा चुकी हैं, धरना प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई ।

