

नर्मदापुरम / नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं और प्रांगण में साफ-सफाई की गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। स्वच्छ परिसर से ही स्वस्थ मन और स्वस्थ विचारों का निर्माण होता है। सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना चाहिए।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रमदान किया।

