
नर्मदापुरम / इटारसी / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू का 2 अक्टूबर को इटारसी आयेगी । इस दौरान वे जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं संबंधित संगठनात्मक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
जिला कांग्रेस की ओर से सभी पदाधिकारियों को बैठक की सूचना देते हुए कहा गया है कि 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में उपस्थित होना अनिवार्य है। बैठक को संगठन की आगामी गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

