
नर्मदापुरम / इटारसी / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को इटारसी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित होगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। दोनों महान विभूतियों का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस सहित महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचने की अपील की।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया है कि वे 2 अक्टूबर, सुबह 10:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, इटारसी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

