
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत ग्राम बुधवाडा में खेत फेंसिंग को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। विवाद के दौरान 4 लोगो के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी गई। जिस पर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज कर कारवाई की है। पुलिस ने बताया कि फरियादी अर्जुन मीना भोपाल निवासी का खेत बुधवाड़ा में है।जिस पर फरियादी तहसीदार के न्यायालीन आदेश के अनुसार खेत की फैंसिंग करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। खेत की फैंसिंग को लेकर एक यादव परिवार के द्वारा विवाद किया गया। यादव परिवार के लोगों ने फरियादी सहित उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अर्जुन मीना, माखन मीना, राजेंद्र मीना, प्रदीप शुक्ला के साथ मारपीट हुई । जिस पर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी सुनीता यादव, लक्ष्मण यादव, मनीषा यादव, शीला यादव, कमला यादव, मुकेश यादव, जुगल यादव के विरुद्ध धारा 115(2) 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया ।

