
नर्मदापुरम / आगामी पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष रेलगाड़ियों के इटारसी स्टेशन होकर गुजरने से भोपाल मंडल के यात्रियों को भी विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
इटारसी होकर संचालित होने वाली प्रमुख 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है—
1. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 01123/01124)
गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को दिनांक 11 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01124 मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को दिनांक 13 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय:
– गाड़ी संख्या 01123: आगमन 23:56 बजे, प्रस्थान 00:01 बजे (अगले दिन)।
– गाड़ी संख्या 01124: आगमन 02:00 बजे, प्रस्थान 02:05 बजे।
2. पुणे–गोरखपुर–पुणे दैनिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 01415/01416)
गाड़ी संख्या 01415 पुणे–गोरखपुर स्पेशल दिनांक 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर–पुणे स्पेशल दिनांक 17 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय:
– गाड़ी संख्या 01415: आगमन 21:10 बजे, प्रस्थान 21:20 बजे।
– गाड़ी संख्या 01416: आगमन 12:10 बजे, प्रस्थान 12:20 बजे।
3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस दैनिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 01079/01080)
गाड़ी संख्या 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल दिनांक 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय:
– गाड़ी संख्या 01079: आगमन 13:05 बजे, प्रस्थान 13:15 बजे।
– गाड़ी संख्या 01080: आगमन 08:40 बजे, प्रस्थान 08:45 बजे।
4. पुणे–गाजीपुर सिटी–पुणे द्विसाप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 01431/01432)
गाड़ी संख्या 01431 हडपसर (पुणे)–गाजीपुर सिटी स्पेशल दिनांक 13 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी–हडपसर स्पेशल दिनांक 15 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय:
– गाड़ी संख्या 01431: आगमन 21:15 बजे, प्रस्थान 21:20 बजे।
– गाड़ी संख्या 01432: आगमन 01:10 बजे, प्रस्थान 01:15 बजे।
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस–वाराणसी (बनारस)–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 01051/01052)
गाड़ी संख्या 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को दिनांक 14 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01052 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को दिनांक 15 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय:
– गाड़ी संख्या 01051: आगमन 23:56 बजे, प्रस्थान 00:01 बजे (अगले दिन)।
– गाड़ी संख्या 01052: आगमन 15:10 बजे, प्रस्थान 15:15 बजे।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि दौरान त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी यात्रा की योजना निर्धारित समय-सारणी के अनुसार बनाएं तथा आरक्षण एवं विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा रेलवे पूछताछ सेवा का उपयोग करें।

