
नर्मदापुरम / जिले में साइबर फ्रॉड एवं धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। धोखधड़ी की वजह से पुलिस का कार्य और बढ़ गया है जिसे पुलिस अपनी सजगता एवं कार्य प्रणाली से लोगों को न्याय भी दिला रही है। सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमनिया निवासी एक व्यक्ति के साथ हरदा निवासी एक युवक ने 2 लाख 90 हजार रुपए की छल पूर्वक धोखाधड़ी कर दी। तत्संबंध में पुलिस ने बताया जमनिया ग्राम निवासी फरियादी भवानी प्रसाद साहू सोहागपुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसने हरदा निवासी तेजकरण गुर्जर से ट्रैक्स क्रूजर गाडी एम पी -13 जेड V 2470 का सौदा किया था। जिसे कुछ पैसे नगद दिये गए ओर कुछ फोन पे पर पैमेंट किया गया। इसके बावजूद भी तेजकरण गुर्जर के द्वारा ना ही उसने गाड़ी दी, ना ही पैसे वापस किए। इस मामले में सोहागपुर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी तेजकरण गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

