

नर्मदापुरम / इन दिनों धार्मिक नगरी कहलाने वाली नर्मदापुरम में भी दहशत का माहौल है। आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं हो रही हैं, जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के नेतृत्व में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने अपने स्टाफ के साथ नेहरू पार्क के पास रात्रि में सभी वाहन चालकों की सन्धिन्ग वस्तुओ को लेकर चेकिंग की गई। वही ओवर ब्रिज के नीचे सरदार मोहल्ले में भी पुलिस ने रात्रि कालीन गस्त की। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले रेवा सिटी कॉलोनी में श्री गुप्ता के घर से लाखो के जेवराज चोरी हो गये, चोर चोरी करके फरार हो गए पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

