
नर्मदापुरम / बारिश के बाद एसएनजी ग्राउंड में ऊग आई घास और झाड़ियों के साथ पड़ी अन्य सामग्री की सफाई के लिए आज विशेष स्वच्छता अभियान नगरपालिका द्वारा चलाया गया। ढाई घंटे चले स्वच्छता अभियान भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री, पालिथिन और झाड़ियों को साफ किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर और खेल प्रेमियों की मांग पर आज एसएनजी ग्राउंड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बारिश के बाद ऊगी घास और झाड़ियों को साफ किया गया। खेल प्रेमियों की मांग पर यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

