
नर्मदापुरम् / करीब 40 वर्ष विभिन्न पदों रहते हुए नगरपालिका कर्मचारी कृपा शंकर उर्फ मुन्नु भैया वुधवार नगरपालिका से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्त समारोह में अधीक्षक योगेश सोनी, पार्षद संतोष उपाध्याय, पूर्व पार्षद अजय सैनी सहित एआरआई अनंत सिंह राजपूत, मूर्तिसिंह राजपूत, सुनील अवस्थी, दिलावर बेग, गोपाल राजपूत, राजाराम यादव, सुनील राठौर आदि ने पुष्पमाला पहनाकर, शाल श्रीफल देकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि मुन्नू भैया ने करीब 40 वर्ष पहले नगरपालिका में कार्य शुरू किया था। इस दौरान वे विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

