
नर्मदापुरम / पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इटारसी के वार्ड 17 केंद्र 36,37,84,130,72 सेक्टर 4 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद कन्हैया लाल मिहानी, प्रधान पाठक महेश रायकवार, पूर्व पार्षद मधु बड़कुर, जनप्रतिनिधि दुर्गा सोनी, जिला समन्वयक श्रीमति वंदना शुक्ला, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ति शुक्ला, ANM दिव्या नाथ, आशा कार्यकर्ता अनिता पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राखी चौरे, अनिता चौरे, शांति बंजारा, फरीदा खान, फ़ेमिदा खान, आंगनवाड़ी सहायिका माया मेहरा, लक्ष्मी बाबरिया, पूजा मेहरा, तृप्ति चौरे उपस्थित रहे । शिविर में गर्भवती धात्री और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पार्षद, पर्यवेक्षक द्वारा महिला गर्भवती धात्री और अन्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती धात्री और वार्ड वासी उपस्थित हुए। पार्षद और महेश रायकवार द्वारा फल और मिठाई वितरण किए गए।

