

नर्मदापुरम / महिला एवं बाल विकास विभाग केसला सेक्टर पथरोटा एक ग्राम पंचायत तवा नगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस की गतिविधि बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गर्भवती एवं धात्री माता की स्वास्थ्य श्रीमती ललिता खरे ANM द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई गोलियों का वितरण किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं को बीपी शुगर की जांच की गई। पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे द्वारा उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था एवं गर्भावस्था के पश्चात आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया माता को संतुलित आहार एवं एनीमिया के लक्षण एवं उसके निदान की जानकारी दी गई तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नफीसा एवं रितु पथोरिया द्वारा स्तनपान के मुख्य संदेश उपस्थित गर्भवती धात्री माता को बताए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जिला मंत्री रीता ठाकुर, पंच एवं ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता आशा सुपरवाइजर एवं गांव की महिलाएं उपस्थित थी।

