
नर्मदापुरम / विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के विरोध में जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को नर्मदापुरम के मीनाक्षी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम बिना उचित प्रक्रिया और सूचना के मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। SIR के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस ने SIR के तहत हटाए गए नामों की पुनर्बहाली और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटता है तो इसका सीधा असर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग जारी रखेगी। पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि SIR की प्रक्रिया को लेकर आम मतदाताओं के बीच अनेक सवाल हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनके मामलों की निष्पक्ष जांच हो तथा पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी नवीन मालवीय ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सबसे महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या पात्र मतदाता के नाम हटने की शिकायत का तत्काल निराकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाती रहेगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा कि SIR को लेकर आम नागरिकों में चिंता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम केवल तकनीकी या दस्तावेजी प्रक्रिया के कारण मतदान के अधिकार से वंचित न हो। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने कहा कि आखिर भाजपा से ज्ञानेश कुमार का रिश्ता क्या कहलाता है, आखिर क्यो भाजपा ज्ञानेश को बचा रही है। क्योंकि भाजपा खुद लोकतंत्र का चीरहरण करने मे बराबर की भागीदार है। दो दर्जन से अधिक पुलिस बल फायर ब्रिगेड मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष संवेधानिक तरीके से जनता की आवाज़ भी नही उठा सकता। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार के विरोध में नारे लगाए एवं मतदाता अधिकारों की रक्षा करो पात्र मतदाताओं के नाम मत काटो, जैसे नारे लगाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, कांग्रेस नेत्री ज्योति मालवीय, जिला इंटक अध्यक्ष शेख रमजान, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत विशिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष तोमर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण गौर, कांग्रेस नेता प्रवीण गांधी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी, जिला कांग्रेस महासचिव अरुण तिवारी, संतोष बामने, यूंका नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, पुष्पलता जायसवाल, मयंक कलोसिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उलहक, कुलदीप राठौर, बबलू राठौर, मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर, गुलरेज वेग, सौरभ राय, गुलाम हैदर, जितेंद्र गोरेले, मंजुलमनी ढिमोले, सलीम खान, रिजवान खान, अशोक अहीरवाल, राजेश मिश्रा, आनंद थापक, लखन लाल रघुवंशी, कपिल यादव, अफजल सिद्दीक, अफराज खान, हर्ष मलैया, चंपालाल सिरवैया, संतोष अहीरवाल, पूर्व पार्षद जमील खान, सलीम खान, अलमास खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

