
नर्मदापुरम / शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल ग्वालटोली की छात्राओ द्वारा विकास खंड स्तर पर कालिदास समारोह में नृत्य -नाटिका की प्रस्तुति की गई । जिसमें स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया छात्राओ द्वारा मेघदूतम (कालिदास कृत रचना) नृत्य -नाटिका की प्रस्तुति की गई। इस नाटिका में कुमारी मानवी वर्मा, साक्षी वर्मा, मयूरी बाठोरे, पलक नरवारे, अनामिका, रोशनी मीना, नीलम मीना, अनन्या धुर्वे, गौरी कौर, प्रेमजीत कौर, खुशी कौर, प्रबसि यादव क़े द्वारा संस्कृत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओ ने श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती ममता मिश्रा व श्रीमती आशा मांडलें, श्रीमती प्रभा यादव क़े मार्गदर्शन में प्रस्तुत दी। समस्त छात्राओ को शाला परिवार की ओर से शुभकामनायें प्रेषित की गई।

